Tuesday, 6 January 2015

बेस्ट घोटाले की सीआईडी जांच की जाए - देवेंद्र आंबेरकर

 बेस्ट घोटाले की सीआईडी जांच की जाए - देवेंद्र आंबेरकर
संवाददाता
मुंबई । शहर की दूसरी लाइफ लाइन कही जानेवाली बेस्ट में हुए सभी घोटालों की जांच सीआइडी से कराये जाने की मांग मनपा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र आंबेरकर ने मनपा सभागृह में बेस्ट बजट के सन्दर्भ में निवेदन पेश कर चर्चा के दौरान कही ।
            गौरतलब है कि बेस्ट आर्थिक रूप से घटे में चल रही है साथ ही बेस्ट कर्ज में भी डूबी है । जिससे उबरने के लिए बेस्ट प्रशासन ने बेस्ट किराये में बढ़ोत्तरी किये जाने की घोषणा की गयी है । किराये बढ़ोत्तरी के लिए बेस्ट में हुए घोटाले जिम्मेदार होने की बात आंबेरकर ने कही । सभागृह में बेस्ट बजट पर विरोधी पक्ष नेता आंबेरकर ने निवेदन पेश करते हुए कहा कि बेस्ट ने करोडो रुपयो का ठेका ठेकेदारों को दिया लेकिन कंपनी द्वारा काम ही न किये जाने से बेस्ट के पैसे बर्बाद होने से बेस्ट आर्थिक रूप से घाटे में आई है । साथ ही आंबेरकर ने कहा कि बस डेपो में अनेक विकास के काम शुरू होने के बाद भी बेस्ट को आय  प्राप्त नहीं हो रही । बेस्ट को अधिक आय प्राप्त कराने की मानसिकता सत्ताधारी व प्रशासन में न होने की बात आंबेरकर ने कही । बेस्ट में हुए घोटालों पर कैग ने भी टिपण्णी की थी । कैग द्वारा पेश रिपोर्ट की अधिकारी व सत्ताधारी अनदेखी कर ठेकेदारों को फायदा दिलाने का काम कर रहे है । बेस्ट में इलेक्ट्रिक सब स्टेशन का लगभग  करोडो का घोटाला हुआ है इसकी जांच नहीं की जा रही ।बेस्ट में कैझन घोटाला बिजली चोरी प्रकरण पवन ऊर्जा घोटाला गोराई बिच स्थित कमीशन घोटाला केएलजी  बिजली मीटर विज्ञापन ठेका कैनेडियन समयसारिणी आदि कई घोटाले हुए है । बेस्ट में यदि यह घोटाले न हुए होते तो बेस्ट का आर्थिक नुक्सान न होने की बात आंबेरकर ने बेस्ट बजट पर चर्चा के दौरान कही  । आंबेरकर ने इन सभी घोटालों की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है । जिसपर आनेवाली सभागृह में सर्वपक्षों द्वारा चर्चा की जायेगी ।
   

डॉ जगदीश पाटिल बेस्ट के महाप्रबंधक बने


डॉ जगदीश पाटिल बेस्ट के महाप्रबंधक बने
मुंबई / बेस्ट उपक्रम कार्यालय के प्रभारी महाप्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता से डॉ.जगदीश पाटिल ने महाप्रबंधक पद स्वीकार कर लिया है।डॉ पाटिल पहले महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के निदेशक प्रबंधक पद पर काम कर रहे थे। डॉ पाटील ने बागवानी विषय में पी.एच.डी पद प्राफ्त किया है अमेरिकन इंटरनेशनल बागवानी महासभा ने भी डॉ.पाटील की  थीसिस की प्रशंसा की है। डॉ पाटिल शोलापुर जिले के जिलाअधिकारी, सातारा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महिला एवं बाल विकास आयुक्त पद पर कार्य किया है।

मुंबईकरो पर पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का अतिरिक्त बोझ


मुंबईकरो पर पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का अतिरिक्त बोझ

संवाददाता
मुंबई । उच्च न्यायालय के दिए आदेश के बाद मनपा ने कार्पेट क्षेत्र के अनुसार मुंबईकरों से प्रॉपर्टी कर वसूलने का निर्णय लिया है । जिसके अनुसार अब रेडिरेकनर का शुल्क और उसपर १.२ प्रतिशत के आधार पर गणना कर टैक्स वसूल किया जाएगा जिससे अब मुंबईकरों पर अधिक टैक्स भरने का बोझा पड़ेगा । जिसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाएगा ।
          गौरतलब है कि मनपा ने पुराने कर प्रणाली की जगह १ अप्रैल २०१० से बजारभाव् के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली की शुरुआत की थी । जिसके तहत जमीन व इमारत का केपिटल निश्चित करने साथ ही इस प्रणाली को कार्यान्वित करने के लिए मनपा द्वारा कुछ नियम बनाये गए थे । बावजूद इसके मनपा द्वारा वसूला जानेवाला सुधारित प्रॉपर्टी टैक्स बिल्टअप के आधार पर वसूले जाने से कई लोगों ने कोर्ट का सहारा लिया । जिसके संदर्भ में ४० से भी ज्यादा याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू थी । इसमें इमारत के बिल्टअप क्षेत्र पर बाजरभाव निश्चित करने का नियम मनपा के अधिनियम १५४ (१अ)के नियम से विसंगत होने से नियमों में सुधार करने का विचार करने का निर्देश न्यायलय ने मनपा को दिया था । जिसके बाद मनपा ने इस कर प्रणाली के नियमों में सुधार कर बिल्टअप की जगह कार्पेट क्षेत्रफल के अनुसार कर वसूल करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है । यह सुधारित प्रस्ताव सितंबर महीने में स्थायी समिति में पेश किया गया था । किन्तु आचारसंहिता होने से प्रशासन ने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया था । उस दौरान मनपा विरोधी पक्ष ने इसमें मुंबईकरों को लाभ देने की मांग की थी । ऐसा करने से मनपा को २२ प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ेगा याने लगभग २९७.१३ करोड़ का नुकसान होगा । ऐसा जवाब प्रशासन द्वारा दिया गया था । सुधारित प्रस्ताव के अनुसार घर व इमारत के कार्पेट क्षेत्र के आधार पर रेडिरेकनर का शुल्क और उसपर १.२ प्रतिशत के आधार पर गणना कर टैक्स वसूल किया जाएगा । बता दें कि मुंबईकरों पर पहले ही पार्किंग व बेस्ट किराया महंगा होने का बोझा डाला गया है इसके बाद अब प्रॉपर्टी टैक्स में भी बढ़ोत्तरी किये जाने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है जिसका प्रस्ताव स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाएगा ।

फेरीवालों को मुंबई से हटाने की मनपा की साजिश -शशांक राव

फेरीवालों को मुंबई से हटाने की मनपा की साजिश -शशांक राव
फेरीवाले २८ जनवरी को निकालेंगे मोर्चा
मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई । केंद्र सरकार द्वारा वर्ष २०१४ में फेरीवालों के सन्दर्भ में पॉलिसी तैयार की गई थी जिसके सन्दर्भ में राज्य सरकार ने मनपा से नियमवाली मांगी थी मनपा द्वारा फेरीवालों के लिए जो नियम बनाये गए है उसके अनुसार फेरीवालों को मुम्बई व महाराष्ट्र से हटाने का प्रयत्न किये जाने का आरोप मुंबई हॉकर्स यूनियन के अतिरिक्त महासचिव शशांक राव ने मनपा प्रशासन पर लगाया है ।
           बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने फेरीवालों के लिए वर्ष २०१४ में एक पॉलिसी तैयार की  जिसे अमलीय रूप देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को दी गयी जिसे लेकर मनपा से नियमावली मांगी गयी थी । शशांक का कहना है कि फेरीवालों के संदर्भ में मनपा प्रशासन ने आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है । इस समिति की ७ महीने के दौरान अब तक एक भी मीटिंग नहीं हुई है । साथ ही फेरीवालों के लिए मनपा द्वारा बनाये गए नियमों के अनुसार सरकारी कार्यालय जंक्शन रास्तों के मोड़ पर रेलवे व बस डेपो के बाहर दूकान और व्यावसायिक इमारत अस्पताल धार्मिक स्थान आदि स्थानों के ५० फुट के दायरे में फेरीवालों को बैठने पर पाबंदी लगाने का मसौदा तैयार किया गया है । जल्द ही विधिमंडल अधिवेशन में यह नियम मंजूर किया जाना है । इस नियम को मंजूर कर सरकार व मनपा फेरीवालों को हटाकर मुम्बई व महाराष्ट्र को फेरीवाला मुक्त बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है । जिसके खिलाफ आगामी २८ जनवरी को आजाद मैदान में मोर्चा निकाले जाने की जानकारी शशांक ने दी । सर्वोच्च न्यायालय व केंद्र सरकार के अनुसार जनसँख्या के प्रमाण के आधार पर २.५ प्रतिशत फेरीवाले उस क्षेत्र में बैठ सकते है । मुंबई की जनसँख्या के आधार पर शहर में लगभग ३ लाख फेरीवाले बैठ सकते है लेकिन मनपा ने केवल ९९ हजार फेरीवालों को ही फॉर्म का वितरण किया है जिसमें से ४० से ४५ प्रतिशत फॉर्म बोगस होने से ३० से ३५ हजार लोगों को ही लायसेंस मिलने का राव ने स्पष्ट किया है मनपा ने फेरीवालों का सर्वे करने के दौरान कई गलतियां की है कई लोगों का सर्वे न किये जाने की जानकारी मनपा को दिए जाने के बाद भी मनपा द्वारा दोबारा सर्वे किये जाने की अनदेखी किये जाने का आरोप शशांक ने किया है ।




Sunday, 9 November 2014

महापौर स्नेहल आंबेकर के.ई.एम अस्पताल का दौरा कर डेंगु पिडित व अन्य मरीजो से मुलाकात की


महापौर स्नेहल आंबेकर के.ई.एम अस्पताल का दौरा कर डेंगु पिडित व अन्य मरीजो से मुलाकात की
मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई/ मुंबई की महापौर स्नेहल आंबेकर ने परेल स्थित के.ई.एम अस्ताल का रविवार को दौरा कर डेंगु पिडित के शाथ-शाथ अन्य मरीजो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रशासन से किये गये उपाय योजना की जानकारी प्राफ्त करने के बाद  अतिदक्षता कक्ष व बाल मरीजो के वॉड में भी गयी और मरीज व उनके रिश्तेदारो से पुछ-ताछ कर महापौर स्नेहल आंबेकर ने कहा की अस्पताल द्वारा दिये जाने वाले दवाईया और पुर्ण उपचार ले और डॉक्टरो के मार्गदर्शन में स्वास्थ का ध्यान रखे उक्त अवसर पर अस्ताल की अधिष्ठत्री डॉ. शुभांगी पारकर सहीत अन्य वैधकिय अधिकारी उपस्थित थे

पंखेशाह बाबा का संदल निकाला गया

पंखेशाह बाबा का संदल निकाला गया
(मोहम्मद मुकीम शेख)
मुंबई/ घाटकोपर पश्चिम स्तिथ पंखेशाह बाबा का सालाना गुस्ल नमाजे ईशा बाद कल हुवा और सलातो सलाम के बाद देश के तरक्की और अमन के लिए
दुवाए मांगी गयी और आज हर साल की तरह बाबा का संदल पंखेशाह दरगाह से शुरु होकर बाबा के चाहने वाले नात-सलाम पडते हुवे एल.बी.एस मार्ग, एम.जी.रोड से होते हुए राजावाडी होस्पीटल के पास हजरत मुकीम शाह बाबा के मजार पर फुलो की चादर चडाकर सलाम पडा गया और वापस उसी रास्ते से होते हुवे संदल पंखेशाह बाबा के मजार पर पहुचा वहा पर बाबा के मजार पर संदल लगाया गया और फुलो की चादर चडाकर सभी भारतीय नागरीकों के लिए दुवाए मांगी गयी संदल में पंखेशाह बाबा दरगाह के ट्रस्टी अब्दुल लतीफ खान, शादाब चाऊस, शहजाद चाऊश, व इरफान शेख, अबू शेख, असरफ अंसारी सहीत भारी संख्या मे जनसमुदाय उपस्तिथ था ( फाईल फोटो )

मुंबई/धारावी जय गणेश लेबर वैâम्प में डॉ.साएमा राशीद खान द्वारा संचालीत शिफा किल्नििग का मुख्यअतिथी महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा ) जेनेट डिसुजा के कर कमलो द्वारा फिता काटकर किया गया उक्त अवसर पर शाथ में अतिथी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( अल्पसंख्यक विभाग ) सचिव व पत्रकार मोहम्मद मुकीम शेख, दक्षिण-मध्य मुंबई कांग्रेस अ.वि.के जिला अध्यक्ष मिर्जा अबू उबैद, डॉ.साएमा राशिद खान, डॉ. शबाना खान, राशिद खान, हारुन खान सहीत अनेक डॉ.व समाजसेवी संगनठन के अनेक मान्यवर उपस्थित थे

मुंबई/धारावी जय गणेश लेबर वैâम्प में डॉ.साएमा राशीद खान द्वारा संचालीत शिफा किल्नििग का मुख्यअतिथी महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा ) जेनेट डिसुजा के कर कमलो द्वारा फिता काटकर किया गया उक्त अवसर पर शाथ में अतिथी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( अल्पसंख्यक विभाग ) सचिव व पत्रकार मोहम्मद मुकीम शेख, दक्षिण-मध्य मुंबई कांग्रेस अ.वि.के जिला अध्यक्ष मिर्जा अबू उबैद, डॉ.साएमा राशिद खान, डॉ. शबाना खान, राशिद खान, हारुन खान सहीत अनेक डॉ.व समाजसेवी संगनठन के अनेक मान्यवर उपस्थित थे