Thursday, 23 April 2015

‘ई’ विभागातील सिद्धार्थ नगर येथील इमारत धोकादायक सुरक्षित स्थळी स्थलांतरित होण्याचे पालिका प्रशासनाचे रहिवाश्यांना आवाहन

विभागातील सिद्धार्थ नगर येथील इमारत धोकादायक
सुरक्षित स्थळी स्थलांतरित होण्याचे पालिका प्रशासनाचे रहिवाश्यांना आवाहन
     विभागातील सिद्धार्थ नगर येथील AA1, BB1, C,D,E,F या इमारती संरचना परिक्षकांच्या अहवालानुसार धोकादायक म्हणून सुचविल्यानुसार इमारतींना टेकू देऊन स्थिर ठेवणे आवश्यक आहे. परंतु, सदर इमारतीतील रहिवाशी कंत्राटदाराला टेकू लावण्यासाठी प्रतिबंध करीत आहेत. कंत्राटदारांना टेकू लावण्याच्या कामाचे कंत्राट हे दिनांक ३१ मार्च, २०१५ पर्यंत होते. सदर इमारत ही धोकादायक असल्याने स्थानिक रहिवाश्यांनी स्वतःहून सुरक्षितस्थळी स्थलांतर करावे, असे महापालिका प्रशासनाद्वारे आवाहन करण्यात येत आहे.
     स्थलांतर न करता तेथेच राहणाऱया रहिवाश्यांनी स्वतःच्या जबाबदारीवर रहावे, नैसर्गिक आपत्तीने कोणत्याही प्रकारची दुर्घटना घडल्यास व जीवित अथवा वित्तहानी झाल्यास बृहन्मुंबई महापालिका प्रशासन त्यास जबाबदार राहणार नाही, असेही पालिका प्रशासनाने कळविले आहे.


टेंडर निकाले ही बिना एमएमआरडीए ने जारी किया १८.९० करोड़ का ध्वनिरोधक काम

टेंडर निकाले ही बिना एमएमआरडीए ने जारी किया १८.९० करोड़ का ध्वनिरोधक काम
ठेकेदार जे कुमार को सीएम का अभय
मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई- राज्य सरकार इनदिनों पारदर्शकता को वरीयता देकर अच्छे दिन लाने के प्रयास में है वहीँ दुसरी ओर पब्लिक टैक्स से जमा पैसे की बर्बादी करते हुए टेंडर निकाले ही बिना एमएमआरडीए द्वारा १८.९० करोड़ का ध्वनिरोधक का काम जारी करने की चौकानेवाली जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को प्राप्त हुई है। विशेष यानी जे कुमार नामक ठेकेदार को सीएम का अभय होने से शिकायत करने के बाद भी कारवाई करने की हिम्मत एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त यूपीएस मदान नही दिखा रहे है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने एमएमआरडीए प्रशासन से विभिन्न ध्वनिरोधक काम की जानकारी मांगी थी। एमएमआरडीए प्रशासन ने सरकारी नियम और टेंडर प्रक्रिया को नजरअंदाज कर अतिरिक्त काम के नाम पर सड़क ठेकेदार जे कुमार को सीधे १८.९० करोड़ का काम दिया है। जिसे सेंट्रल रोड रिसर्च एजेंसी (सीआरआरआय) ने काम देने की सिफारस की थी।फ्लाईओवर काम पूर्ण होने के २ वर्ष के बाद एमएमआरडीए ने सेंट्रल रोड रिसर्च एजेंसी (सीआरआरआय) को ध्वनि की क्षमता और  उपाय सुझाने का काम दिया है। इसके पहले बांद्रा-कुर्ला संकुल मार्ग ( ८.६८ करोड़ ), जेवीएलआर स्थित आयआयटी कैंपस ( ४.११ करोड़ ), पूर्व ईस्टर्न प्रâी वे स्थित आणिक-पांजरापोल लिंक रोड ( ७६.५० लाख ) और सांताक्रूझ चेंबूर लिंक मार्ग (५.१४ करोड़ ) इन कामों के लिए एमएमआरडीए ने टेंडर जारी किया था।

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग स्थित सायन हॉस्पिटल, किंग्स सर्कल-तुलपुले चौक आणि हिंदमाता उड्डाणपुल इन विभिन्न फ्लाईओवर पर ध्वनिरोधक का काम देते वक्त टेंडर निकाले बिना  एमएमआरडीए प्रशासन ने जे कुमार इस ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए १८.९० करोड़ का काम बहाल करने का आरोप अनिल गलगली ने लगाया हैं। इसके पहले भी जे कुमार ठेकेदार को दहिसर रेलवे ओवर ब्रिज पर रुपये ५.७४ करोड़ का टेंडर निकाले बिना 'अतिरिक्त काम' के नाम पर जारी करने काम एमएमआरडीए ने जारी किया था।

बाजार में यहीँ काम न्यूनतम रुपए ९५०० प्रति वर्ग मीटर से होते हुए भी एमएमआरडीए प्रशासन ने रुपए १२५००  प्रति वर्ग मीटर का महंगा विकल्प का चयन किया जिसके चलते एमएमआरडीए को ४ से ५ करोड़ का घाटा हुआ है।  इसको लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए अनिल गलगली ने सीएम देवेंद्र फडणवीस, मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय और एमएमआरडीए महानगर आयुक्त यूपीएस मदान को लिखित पत्र भेजकर ताबडतोब योग्य कारवाई करने की मांग की है और टेंडर निकालकर सनदशीर मार्ग से ध्वनिरोधक काम जारी करने पर जोर दिया है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की शिकायत के बाद भी एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त यूपीएस मदान कारवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है क्योंकि रविवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ जे कुमार कंपनी के मालिक तथा पिता पुत्र जगदीश गुप्ता और कमल गुप्ता के साथ हुई गुफ्तगी  जिम्मेदार माने जाने की चर्चा एमएमआरडीए मुख्यालय में थी।
 ( फोटो कैप्शन - लेफ्ट टू राईट श्री जगदीश गुप्ता, सीएम देवेंद्र फडणवीस, कमल गुप्ता और यूपीएस मदान )

Tuesday, 21 April 2015

कार्बन ने पेश किया अल्फा ए120


कार्बन ने पेश किया अल्फा ए120

21 अप्रैल, 2015: भारत के अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने आज 3000 उ।ी की दमदार स्प.पवद बैटरी के साथ पाॅवरपैक्ड कार्बन अल्फा ए120 पेश किया है। यह उपकरण 4590 रु. के किफायती मूल्य में उपलब्ध है औरखासकर निरंतर यात्रा करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए है। यह एक बार चार्ज करने के बाद 240 घंटों तक का स्टैंडबाय टाईम और 18 घंटों का टाॅकटाईम प्रदान करता है। 

कार्बन अल्फा ए120 में आकर्शक डिज़ाईन के साथ 4.5 ईंच एफडब्लूवीजीए आईपीएस स्क्रीन है, जो हर व्यूईंग एंगल से बेहतरीन विज़्युअल अनुभव प्रदान करता है। यह उपकरण 1ण्3 ळभ््र ड्युअल प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ है, जो 32 जीबी तक एक्पैंडेबल है। एल्फा ए120 में एन्ड्राॅयड किटकैट 4.4.2 स्मूथ वेब ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करता है। 

इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा के साथ कई कैमरा मोड जैसे काॅन्टिन्युअस शाॅट्स, पनोरमा शाॅट्स और सेल्फ टाईमर हैं। स्मूथ वीडियो काॅलिंग के लिए इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो मोड भी है। इसमें 22 भारतीय भाशाओं की सपोर्ट के साथ मल्टीगेस्चर फीचर भी है। ड्युअल सिम कार्बन अल्फा ए120 को सहज और यूज़रफ्रेंडली नैविगेशन अनुभव के लिए विकसित किया गया है। यह हैंडसेट इन-बिल्ट यूटिलिटी, शाॅपिंग और मनोरंजन आधारित एप्पस के साथ आता है। यह भारत के सभी रिटेल आउटलेट्स पर और अग्रणी ईकाॅमर्स पोर्टल्स पर मात्र 4590 रु. के मूल्य में उपलब्ध है। 

Monday, 20 April 2015

भानु युथ सर्कल

मुंबई/ भानु युथ सर्कल द्वारा क्रांतिकारिओके महापितामाह पंडित स्यामजी कृष्ण वर्मा की ८५ पुण्यतिथि के अवसर पर वीरेन्द्र बक्षी, पूर्व विधायक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित व मनोज दुबे उपाध्यक्ष मुंबई प्रदेश बीजेपी का भानुशाली समाज द्वारा महाराष्ट्र के गृहनिमार्ण मंत्री व रायगड जिला के पालक मंत्री प्रकाश महेता के हाथो सम्मानित व स्वागत किया गया।

पूर्व हायवे मार्ग का आधुनिक मशीन वाले झाड़ू से होगी सफाई

पूर्व हायवे मार्ग का आधुनिक मशीन वाले झाड़ू से होगी सफाई

संवाददाता

मुंबई । पूर्व हायवे मार्ग व सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड की साफ़ सफाई  आधुनिक मशिन वाले झाड़ू से किये जाने का पैâसला मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने लिया । जिसके लिए ठेकेदार को नियुक्त किया जाएगा । इसपर प्रशासन द्वारा ९४ लाख १३ हजार २८५ रुपये खर्च करने वाला है । जिसका प्रस्ताव स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जाएगा ।
             गौरतलब है कि मुंबई महानगर में जगह जगह पडे हुए कचरों के अंबार व गंदगी को साफ़ करने का कार्य पालिका द्वारा किया जाता है । पूर्व हायवे मार्ग व सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड का मुंबई विकास योजना में शामिल किया गया है । इन सडको पर सदैव जमा होने वाले कचरों को देखते हुए व उसकी साफ़ सफाई करने के लिए आधुनिक मशिन वाले झाड़ू से सडको की सफाई किये जाने का पैâसला मनपा प्रशासन ने लिया है । और इन रास्तों पर रोज मॅनींग मॉपींग पद्धति से सडको की सफाई की जायेगी । जिसका ठेका में.के.बी.ए. इंप्रâास्ट्रक्चर प्रा.लि. कंपनी को २ वर्ष के लिए मिलेगा । इस कंपनी द्वारा सप्ताह में एक दिन आधुनिक यंत्र वाले झाड़ू की सहाय्यता से सडको की साफ़ सफाई की जायेगी । जिसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा लगभग ९४ लाख १३ हजार २८५ रुपये खर्च किया जाएगा । इस सडक का इस्तेमाल वीआईपी द्वारा किये जाने पर साल में २५ दिन अतिरिक्त साफ़ सफाई ठेकेदार द्वारा कीया जाएगा । यह प्रस्ताव बुधवार को स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा ।

प्रस्तावित विकास योजना के विरोध में आजाद मैदान में आंदोलन

प्रस्तावित विकास योजना के विरोध में आजाद मैदान में आंदोलन 

 मुंबई / मुंबई महानगरपालिका द्वारा बनाए गए नये  प्रस्तावित विकास योजना का विरोध करने के लिए आज आजाद मैदान महाराष्ट्र सोसायटीज वेल्फेअर असोशिएशन और अफोर्देबल हौसिंग ऑर्गनायझेशन ओफ इंडिया के संयुक्त रुप से एक दिन का आंदोलन किया गया. इस विकास योजना के कारण नागरिको में भय का वातावरण  व्यापत है डी,पी, और डी सी आर प्रसिद्ध किए गए समय से असोशिएशनच्या कार्याल्य के भितर असंख्य नागरिक पुछ-ताछ करने के लिए जमा हो रहे है यह असोशिएशन प्रवक्ता सुनील शर्मा ने इस अवसर बताया ।

     इस विकास योजना के बारेमे जनजार्गृती करने के लिए संस्था के तरफ से अनेक जगह शिबीर आयोजित करके  इसमे  महत्व की जानकारी नागरिको को समझाया गया है यह सुनील शर्मा ने बताया व  रमेश प्रभू ने झोपडपट्टी सेस बिल्डिंग, किराएदारो के इमारते, और निजी संस्थाके इमारतो के  पुनर्विकास के बारे मे इसमे किसी तरह का विचार किया नही किया गया है यह कहा.पहले दिजाने वाली सुविधा जैसे बालवाडी, संस्था कार्यालय, कल्याण केंद्रे, मनोरंजन केंद्र यह अब एफ एस आय का भाग हुवा है. अत्यंत  कम होने से कोई भी विकासक पुनर्विकास के लिए आगे नही आएगा, यह डर प्रभू ने व्यक्त किया

पाइप लाईन तोड़कर पानी का बरबाद करने वाले ठेकेदार पर हो कार्रवाई

पाइप लाईन तोड़कर पानी का बरबाद करने वाले ठेकेदार पर हो कार्रवाई
संवाददाता
मुंबई। दहिसर नदी के पास सुरक्षा दीवार बनाने के समय पानी की पाइप लाईन तोड़कर लाखों लीटर पानी बरबाद करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग मनपा विरोधी दल नेता देवेंद्र आंबेरकर ने की है।
  देवेंद्र आंबेरकर ने बताया कि दहिसर नदी के पास बनाई गई सुरक्षा दीवार बहुत पुरानी है। इसी पुरानी दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाए जाने का कार्य शुरू है। इस कार्य के  लिए ठेकेदार ने वहां पानी आपूर्ति करने वाली पाइपलाईन को दो दिन पहले तोड़ दिया था। जिसके कारण पास परिसर के विभाग में दो दिन पानी की आपूर्ति बांधित हुयी। इस विषय की जानकारी पालिका को दी गई। और वहां जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पानी की आपूर्ति फिर से पहले की तरह करने के लिए प्रयत्न किया।  लाखों लीटर पानी की बर्बाद करनेवाले ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना चाहिए।  
  देवेंद्र आंबेरकर ने इस बारे की शिकायत पानी विभाग के इंजीनिंयर रमेश बांबले से करने पर बांबले ने पल्ला झाड़ते हुए संचालक लक्ष्मण वटकर से मामले की शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद वटकर ने पानी की आपूर्ति शुरु कीया लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र आंबेरकर ने जल्द से जल्द ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई कीए जाने की मांग की है।