Thursday, 7 May 2015

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगावं के बीच ८ तत्काल विशेष गाडियाँ

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगावं के बीच ८ तत्काल विशेष गाडियाँ
संवाददाता
मुंबई/ मध्य रेल ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिकत भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगावं के बीच ८ तत्काल विशेष गाडियाँ चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ियॉं भारतीय रेल पर सर्वप्रथम मध्य रेल द्वारा चलाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन तत्काल विशेष गाड़ियों में यात्रियों से केवल तत्काल प्रभार लिया जाएगा। इस में किसी भी प्रकार का डायनमिक फेयर नहीं होगा तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली गाड़ियों का आरक्षण सभी यात्रि आरक्षण केंद्रों तथा इन्टरनेट द्वारा ८ मई २०१५ से प्रारंभ होगा। जिसका विवरण निम्ना नुसार है:- क) लोकमान्य तिलक टर्मिनस –मडगावं विशेष ०१००५ विशेष गाडी दिनांक ९.५.२०१५ एवं १६.५.२०१५ को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ००४५ बजे प्रस्थाान कर (ठाणे प्रस्थान ०१०८ बजेः पनवेल प्रस्थान ०२१३ बजे) उसी दिन ११३० बजे मडगावं पहुंचेगी।०१००६ विशेष गाडी दिनांक ९.५.२०१५ एवं १६.५.२०१५को मडगावं से १२३० बजे प्रस्थानन कर उसी दिन २३४५ बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ख) लोकमान्य तिलक टर्मिनस –मडगावं विशेष
०१०४५ विशेष गाडी दिनांक १०.५.२०१५ एवं १७.५.२०१५को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ०११० बजे प्रस्थोन कर (ठाणे प्रस्थान ०१३५ बजेः पनवेल प्रस्थान ०२१३ बजे)उसी दिन १२३० बजे मडगावं पहुंचेगी।
०१०४६ विशेष गाडी दिनांक १०.५.२०१५ एवं १७.५.२०१५को मडगावं से १६०० बजे प्रस्थाान कर दूसरे दिन ०३३० बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
दोनों गाड़ियों के ठहराव:- ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगावं, खेड, चिपलून, रत्नबगिरी, वैभववाडी रोड, कनकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड,थिविमएवं करमाली।
दोनों गाड़ियों के संरचना:- एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, ७ शयनयान श्रेणी, ६ द्वितीय श्रेणी एवं २ गार्ड ब्रेक वॅन.
आरक्षण : गाडी क्रमांक ०१००५एवं ०१०४५ दोनों सेवाओं का आरक्षण दिनांक ८.५.२०१५ से प्रारंभ होगा।

बेस्ट बसों में मुफ्त की यात्रा करने वाले यात्रियों से बेस्ट ने २० लाख ३० हजार रुपये ८४७ रुपये की वसूली की है। विशेष अभियान के अंतर्गत महज तीन महीने में ही यह वसूली की है।


बेस्ट बसों में मुफ्त की यात्रा करने वाले यात्रियों से बेस्ट ने २० लाख ३० हजार रुपये ८४७ रुपये की वसूली की है। विशेष अभियान के अंतर्गत महज तीन महीने में ही यह वसूली की है।
संवाददाता
मुंबई/ बेस्ट प्रशासन ने जनवरी, फरवरी और मार्च में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ मुहिम चलाया था। उस मुहिम में बेस्ट प्रशासन ने २७,०६२ यात्रियों को दबोचा, जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे या फिर वे कम टिकट पर ज्यादा दूरी की यात्रा कर रहे थे। ऐसे यात्रियों से बतौर जुर्माना २० लाख ३० हजार ८४७ रुपये वसूल किया।
गौरतलब है कि बेस्ट की बसों से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना की राशि में दस गुना की बढ़ोतरी कर दी है। मुंबई महानगरपालिका अधिनियम १८८८ के ४६० (एच) के अंतर्गत बेस्ट की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को एक महीने की सजा या फिर २०० रुपये की सजा का प्रावधान है, या फिर दोनों ही सजा मिल सकती है।

Tuesday, 5 May 2015

अवैध मोबाईल टॉवर मालिक सें परेशान नागरिक करगे जंनआदोलन

अवैध मोबाईल टॉवर मालिक सें परेशान नागरिक करगे जंनआदोलन
  मंत्री प्रकाश मेहता का पत्र कचरे के पेटी में ? 

मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई/घाटकोपर रमाबाई आंबेडकरनगर में पिछले कुछ वर्षो में अ़वैध मोबाईल टॉवर लगाया गया है. मोबाईल  टावर के कारण नागरिको के स्वास्थ्य को खतरा होने के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर बताए जाने के बावजुद  मनपा के एन विभाग कार्यालय, पंतनगर  पोलिस चौकी और जिल्हाधिकारी कार्यालय अवैध मोबाईल टॉवर के उपर कारवाई करने में अनदेखी किया जा रहा है. पालिका, जिल्हाधिकारी, और पुलिस प्रशासन दुर्लक्ष किए जाने से  मोबाईल टॉवर का मालिक पंकज गुप्ता नागरिको को कहते है की मै एक चैनल का पत्रकार हु और निवासीयो के विरोध में झुटी शिकायत करना छोड दिया हु. पुलिस और पालिका प्रशासन के आशिर्वाद से नागरिको को परेशान करने किए जाने के बावजुद न्याय  न मिलने से  पिडीत निवासी अब जनआंदोलन करने का इशारा दिया है ।

गौरतलब है की रमाबाई आंबेडकर नगर में सन २०१० से अवैध मोबाईल टॉवर लगाया गया है. इन अवैध मोबाईल टॉवर के उपर कारवाई करवाले के लिए  यहा के नागरिक मुंबई महानगरपालिका एन विभाग कार्यालय, मुंबई उपनगर जिल्हाधिकारी कार्यालय के पास पिछले ५ वर्षे से लगातार प्रयास कर रहे है. निवासीयो के प्रयास कर रमाबाई आंबेडकर नगर के अवैध मोबाईल टॉवर पर पालिका, जिल्हाधिकारी कार्यालय द्वारा  कारवाई  करना चाहीए था. जिससे अवैध  मोबाईल टॉवर लगाने वाले पंकज गुप्ता नामक व्यक्तीपर एम.आर.टी.पी. नियमानुसार  कारवाई किया गया यह निवासीयों बताया गया परंतू न्यायालया में  टॉवर के मालिक  पंकज गुप्ता के विरोध में केस सुरु रहते  पालिका और पुलिस प्रशासन के वकील उपस्थित न रहने से यह केस रद्द  किया गया. 

 न्यायालय से एम.आर.टी.पी.का केस रद्द होते ही मोबाईल टॉवर के  पंकज गुप्ता इस मालिक ने पुलिस से हाथ मिलाकर अपने विरोध में शिकायत करने वाले निवासियो पर झुठे केस डालकर परेशान करने की सुरुवात किया है।
 अवैध मोबाईल टॉवर लगानेवाले पंकज गुप्तापर कारवाई करना छोड पुलिस भी नागरिको को तकलीफ एक तरफ अवैध मोबाईल टॉवर लगाने वाले पंकज गुप्ता झुठे केस डालकर निवासीयो को परेशान कर रहा है, दुसरे तरफ पुलिस भी अन्याय होने वाले नागरिको को न्याय न देकर अन्याय करनेवाले पंकज गुप्ता को साथ देने कार्य सुरु रखा है. पालिका के एन विभाग कार्यालय मंत्री व स्थानिक आमदार प्रकाश मेहता के आदेश  न मानने से नागरिको में क्रोध की लहर व्यापत है।. 

 क्रोधित हुए निवासीयोंने नम्रता एस.आर.ए. सहकारी गृहनिर्माण संस्था के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसत किरीट सोमैया, गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक प्रकाश मेहता, विरोधी पक्ष नेता विधान सभा, विधान परिषद, मुंबई महानगर पालिका आयुक्त, मुंबई पोलिस आयुक्त, पोलिस उप आयुक्त परिमंडळ ७, पालिका एन विभाग कार्यालय, पंतनगर पोलिस चौकी को निवेदन देकर निवासीयो का तकलीफ जल्द रुकवाकर न्याय देने की तथा अ़वैध मोबाईल टॉवर मालिक पंकज गुप्ता व अन्य मोबाईल टॉवर मालिकोपर कारवाई करने की मांग किया गया है. निवासीयो को  न्याय न मिलनेपर आने वाले दिनो में निवासी बडा जनआंदोलन करने का इशारा भी निवेदन में किया है।
मंत्री प्रकाश मेहतां का पत्र कचरे के पेटी में 
निवासीयो ने स्थानिक विधायक व मंत्री प्रकाश मेहता को निवासियो नें किस तरह उन्हे परेशान किया जा रहा है उसकी सविस्तार जानकारी वाला  पत्र दिया है. इस को महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता ने मुंबई महानगर पालिका आयुक्त को २२ जनवरीr २०१५ को पत्र भेजकर अवैध मोबाईल टॉवर मालिक पर तत्काल कारवाई करने व अवैध मोबाईल टॉवर लगाने वाले पर कारवाई करने का निर्देश दिया था. परंतू महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता के पत्र  भेजने के बावजुद अभी तक पालिका ने किसी भी प्रकार की कारवाई नही किया. महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री प्रकाश मेहता ने आयुक्तांको पत्र देने के बावजुद भी कारवाई न होने से मंत्री का पत्र पालिका आयुक्त व एन विभाग कार्यालय ने कचरे के पेटी में फेक दिया कया यह सवाल नागरिको के बिच किया जा रहा है। 

लोकमान्य टिलक अस्पताल पर कांग्रेस का मोर्चा

लोकमान्य टिलक अस्पताल पर कांग्रेस का मोर्चा
संवाददाता
मुंबई। मुंबई महागर पालिका के सायन में स्थित लोकमान्य टिलक अस्पताल में मरीजों को बराबर सुविधा नहीं मिलती है। साफ-सफाई की हालत भी खराब है। इसे देखते हुए कांग्रेस के गटनेता देवेंद्र आंबेरकर के नेतृत्व में मंगलवार को मोर्चा निकाला गया।
  देवेंद्र आंबेरकर ने मनपा सभागृह में इस मामले उठाते हुए कहा कि सायन के लोकमान्य टिलक अस्पताल के शौचालय और आस-पास में जगह जगह बहुत बडी गदंगी है। जिसके वजह से मरीजों और वहां आने वालों लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुंबई महानगर पालिका प्रशासन एक तरफ तो सफाई का ढ़िढौरा पिटती है और दूसरी तरफ मरीजों और उनके रिश्तेदारों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह बड़ी ही दुर्भाग्य की बात है। देवेद्र आंबेरकर इस मामले में अपनी चिंता जताई।
  उन्होंने बताया कि  सायन के लोकमान्य टिलक अस्पताल के डीन डॉ.सुलेमान मर्चेंच ने डॉक्टरों, सुरक्षा रक्षकों, नर्स, सफाई कर्मचारियों आदि की कमी की बात पर अपनी सहमति जताई है। परंतु उन्होंने कहा की आगे चलकर सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की नगरसेविका शीतल म्हात्रे ने सभागृह में कहा कि सायन अस्पताल में अस्वच्छता और मरीजों को पर्याप्त सुविधा न मिलने की जानकारी डीन को पहले ही दिए जाने के बाद भी वहां कोई सुधार न हुआ देखकर मोर्चा निकाला गया। डीन ने स्टाफ की कमी का हवाला दिया परंतु उन्होंने मनपा आयुक्त से चर्चा कर समय पर उपाय योजना नहीं की। इस दौरान सभागृह नेता तृष्णा विश्वासराव ने भी सायन अस्पताल में स्टाफ की कमी होने की बात कही। जिसके बाद महापौर स्नेहल आंबेकर ने अतिरिक्त आयुक्त श्रीनिवास को मामले को सुलझाने का आदेश दिया।

डेढ्ढनेज कामगारों की मांग आयुक्त से

डेढ्ढनेज कामगारों की मांग आयुक्त से 
मुंबई। सफाई कामगारों को मिलने वाली अनेक सुविधाओं और लाभों से वंचित डेढ्ढनेज कामगारों को न्याय देने का प्रश्न मनपा के नियमों से संबंधित है। इसलिए इनसे संबंधित विभिन्न मांगों को जानकारी मनपा आयुक्त को दी जाएगी। ताकि जल्द से जल्द इनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। यह बात मनपा उपायुक्त आनंद वगरालकर ने  डेढ्ढनेज कामगार संघर्ष समिति से कही।
   संघर्ष समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आंनद वगरालकर ने कहा कि डेढ्ढनेज कामगारों को किसी भी कीमत पर उनका हक मिलना ही चाहिए। और इस कार्य में हम इनके साथ हैं। डेढ्ढनेज कामगार संघर्ष समिति का नेतृत्व सिताराम लव्हाडे और महेंद्र जाधव ने किया। इस कार्यक्रम में मनपा के अन्य विभागों के सफ ाई कर्मचारी भी आए हुए थे। आगे चल मनपा के सभी वॉडों में डेढ्ढनेज कामगारों का आंदोलन होने वाला है। मनपा के घर, बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार एक सदस्य को नौकरी , आदि सुविधाएं सफाई कर्मचारियों के समान डेढ्ढनेज कर्मचारियों को भी मिले तथा राज्य सरकार द्वारा हक का घर योजना के तहत डेढ्ढनेज कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए। ये सब मांगे डेढ्ढनेज कर्मचारियों की है।

संपत्ति कर पर मनपा देगी ४ प्रतिशत छूट

संपत्ति कर पर मनपा देगी ४ प्रतिशत छूट
संवाददाता
मुंबई। संपत्ति कर में आमदनी बढ़ाने के लिए मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने समय से पहले संपत्ति कर भरने वालों को छूट देने का पैâसला किया है। इसी योजना का मनपा प्रशासन ने पिछले साल भी इस्तेमाल किया था। जिससे मनपा को ३५० करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।
   गौरतलब है की मनपा के  चुंगी विभाग के बाद संपत्ति विभाग ऐसा दूसरा विभाग जिससे मनपा को  सबसे अधिक आमदनी  होती है। केंद्र सरकार चुंगी बंद करने का पैâसला पहले ही कर लिया है। मनपा प्रशासन अब आमदनी करने वाले दूसरे विभागों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। संपत्ति कर साल में दो बार वसूल किया जाता है। मनपा प्रशासन ने अपनी कमाई बढ़ाने और खजाने में एक साथ पैसा जमा हो इसके लिए मनपा प्रशासन साल भर का दोनों बिल एक साथ भरने वालों को छूट देने का पैâसला किया है। जून तक संपत्ति कर एक साथ भरने पर २ प्रतिशत और जुलाई से मार्च तक संपत्ति कर जून महीने में ही भरे जाने पर ४ प्रतिशत छूट देने का पैâसला किया है। मनपा प्रशासन इस तरह का कदम अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किया है। संपत्ति कर वसूली में बढ़ोतरी और एक साथ मनपा के खजाने में पैसा आए इसके लिए पिछले साल इस तरह की योजना लाई गयी थी। जिसमें मनपा प्रशासन को ३५० करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। मनपा प्रशासन बाजार भाव मूल्य पर संपत्ति कर वसूलने का निर्णय २०१० में लिया था। बाजार भाव मूल्य पर वसूले जा रहे संपत्ति कर वसूल रही थी।  जिसको लेकर मामला कोर्ट तक गया और मनपा को रेडीरेकनर पर संपत्ति कर वसूलने का पैसला करना पड़ा। न्यायालय में मामला जाने के कारण मनपा को संपत्ति कर की वसूली भी नहीं हो पाई थी। मनपा अब बकाया और आगामी संपत्ति कर वसूलने के लिए छूट का सहारा लिया है।

Sunday, 3 May 2015

भारत व् नेपाल के भूकम्प पीडितो की सहायता के लिए एक सहाय्ता रैली

मुंबई/ मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के आदेश व ईशान्य मुंबई काँग्रेस जिला अध्यक्ष वेलूस्वामी नायणू के मार्गदर्शन में घाटकोपर पूर्व व पश्चिम कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को  भारत व् नेपाल के भूकम्प पीडितो की सहायता के लिए एक सहाय्ता रैली का आयोजन किया गया जिसमे जनता ने काफी सहयोग दिया। 
रैली में महाराष्ट्र राज्यअल्पसंख्यक आयोग की पूर्व उपाध्यछ जेनेट डिसुजा, नगरसेवक प्रवीण छेडा, महाराष्ट्र प्रदेश कॉग्रेस कमेटी






अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद मुकीम शेख, ब्लॉक अध्यछ विनायक कदम , केतन शाह , ईशान्य मुंबई महीला कॉग्रेस जिला अध्यक्ष सुप्रिया कदम, ईशान्य मुंबई कॉग्रेस (एन.एस.यु आई) जिला अध्यक्ष राहुल शुक्ला, घाटकोपर पूर्व महिला काँग्रेस अध्यक्ष मालती हवलादार , कमलेश कपाशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता ओ ने इस रैली मेँ तन , मन धन से सहयोग दिया।