Monday, 12 September 2016

सचिन सावंत यांचे राम कदम यांना जाहीर आव्हान

कपिल शर्मा यांच्या घरासमोर जसे आंदोलन केले तसे गिरीष महाजन यांच्या घरासमोर आंदोलन करावे. सचिन सावंत यांचे राम कदम यांना जाहीर आव्हान मुंबई, दि 12 सप्टेंबर, 2016: मुंबई महापालिकेच्या भ्रष्ट अधिका-यांची नावे उघड करावीत म्हणून कपिल शर्माच्या घराबाहेर आंदोलन करणारे भाजप आमदार राम कदम यांनी जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन यांनी त्यांना लाच देऊ करणा-या ठेकेदारांची नावे जाहीर करावी, म्हणून महाजन यांच्या घरासमोर आंदोलन करावे, असे जाहीर आव्हान महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेसचे सरचिटणीस आणि प्रवक्ते सचिन सावंत यांनी दिले आहे. मुंबई महापालिकेच्या अधिका-यांनी आपल्याला पाच लाख रूपयांची लाच मागितली असा आरोप कपिल शर्माने ट्वीट करून केला होता. त्यांच्या या ट्वीटमुळे शिवसेना भाजपचा भ्रष्ट चेहरा उघडा पडला, याचमुळे नैतिकतेचे उसने अवसान आणित भाजप आमदार राम कदम यांनी कपिल शर्माच्या घरासमोर आंदोलन करून भ्रष्ट अधिका-यांची नावे जाहीर करण्याची मागणी सावंत यांनी केली आहे. दीड वर्षापूर्वी जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन यांनीही अशाच प्रकारे जलसंपदा विभागाच्या काही ठेकेदारांनी आपल्याला 100 कोटी रूपयांची लाच देण्याचा प्रयत्न केला, असा गौप्यस्फोट केला होता. या ठेकेदारांची नावे महाजन यांनी जाहीर करावीत अशी मागणी काँग्रेस पक्षाने केली होती, तसेच या संपूर्ण प्रकरणाची लाचलुचपत विभागाकडे तक्रार नोंदवून चौकशीची मागणीही केली होती. कपिल शर्माच्या ट्वीटवर तातडीने चौकशीचे आदेश देणा-या माननीय मुख्यमंत्र्यांनी आता गिरीष महाजन यांना लाच देणा-या ठेकेदारांची नावे उघड करण्याचे आदेश द्यावेत व दीड वर्षापासून ही नावे का लपवलेली आहेत याचा जाब ही विचारावा अशी मागणी सावंत यांनी केली आहे. कपिल शर्मा कोणाच्या दबावाखाली काम करत आहे अशी विचारणा करणा-या आमदार राम कदम यांनी, गिरीष महाजनांच्या घरासमोर आंदोलन करून महाजन नेमके भाजपच्या कोणत्या वरिष्ठ नेत्यांच्या दबावाखाली नावे दडवीत आहेत ? अशी विचारणा करण्याचे धाडस दाखवावे अन्यथा हे नेहमीप्रमाणे भाजपच्या नैतिकतेचे ढोंग ठरेल असे सावंत म्हणाले.

Friday, 9 September 2016

मनोज तिवारी का कपिल पर निशाना, पंजाब चुनाव के लिए तो नहीं था पीएम के खिलाफ ट्वीट कॉमेडी किंग कपिल शर्मा द्वारा बीएमसी पर घूस मांगे जाने का आरोप लगाकर सीधे पीएम मोदी को निशाना बनाने पर बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी ने आड़े हाथों लिया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर कपिल को कोई दिक्कत थी तो सीधे मुझसे बात करते, मैं उनकी समस्या दूर कर देता। इस तरह से प्रधानमंत्री पर सीधे हमला करना और 'अच्छे दिन' का इस्तेमाल करना सही नहीं है। मनोज तिवारी ने यहां तक कहा कि अगर कोई 15 करोड़ टैक्स देता है, तो इसका मतलब है कि उसकी कमाई 80 करोड़ के करीब है तो क्या ये अच्छे दिन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं कपिल के ट्वीट से बहुत दुखी हूं, क्योंकि मुझे कपिल की नीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक दिन पहले ही उनके एक साथी ने पंजाब में नई फ्रंट लॉन्च की है। मनोज तिवारी का इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही बीजेपी का दामन छोड़कर पंजाब में नई पार्टी का ऐलान किया है। मनोज तिवारी का कपिल पर निशाना, पंजाब चुनाव के लिए तो नहीं था पीएम के खिलाफ ट्वीट गौरतलब है कि कपिल ने आरोप लगाया है कि वह मुंबई में अपना दफ्तर बनावाना चाहते हैं और इसके लिए बीएमसी अधिकारियों ने उनसे 5 लाख रुपए घूस की मांग की है। कपिल ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करके हुए कहा, 'मैं पिछले 5 सालों में 15 करोड़ इनकम टैक्स भर चुका हूं, इसके बावजूद मुंबई में अपना ऑफिस बनाने के लिए मुझे बीएमसी ऑफिस को 5 लाख रुपए घूस देना पड़ रहा है। अपने अगले ट्वीट में कपिल ने लिखा है,'ये हैं आपके अच्छे दिन?

मनोज तिवारी का कपिल पर निशाना, पंजाब चुनाव के लिए तो नहीं था पीएम के खिलाफ ट्वीट                                                                                                                         

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा द्वारा
बीएमसी पर घूस मांगे जाने का आरोप लगाकर सीधे पीएम मोदी को निशाना बनाने पर बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी ने आड़े हाथों लिया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर कपिल को कोई दिक्कत थी तो सीधे मुझसे बात करते, मैं उनकी समस्या दूर कर देता। इस तरह से प्रधानमंत्री पर सीधे हमला करना और 'अच्छे दिन' का इस्तेमाल करना सही नहीं है।
मनोज तिवारी ने यहां तक कहा कि अगर कोई 15 करोड़ टैक्स देता है, तो इसका मतलब है कि उसकी कमाई 80 करोड़ के करीब है तो क्या ये अच्छे दिन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं कपिल के ट्वीट से बहुत दुखी हूं, क्योंकि मुझे कपिल की नीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक दिन पहले ही उनके एक साथी ने पंजाब में नई फ्रंट लॉन्च की है। मनोज तिवारी का इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही बीजेपी का दामन छोड़कर पंजाब में नई पार्टी का ऐलान किया है।

मनोज तिवारी का कपिल पर निशाना, पंजाब चुनाव के लिए तो नहीं था पीएम के खिलाफ ट्वीट

गौरतलब है कि कपिल ने आरोप लगाया है कि वह मुंबई में अपना दफ्तर बनावाना चाहते हैं और इसके लिए बीएमसी अधिकारियों ने उनसे 5 लाख रुपए घूस की मांग की है। कपिल ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करके हुए कहा, 'मैं पिछले 5 सालों में 15 करोड़ इनकम टैक्स भर चुका हूं, इसके बावजूद मुंबई में अपना ऑफिस बनाने के लिए मुझे बीएमसी ऑफिस को 5 लाख रुपए घूस देना पड़ रहा है। अपने अगले ट्वीट में कपिल ने लिखा है,'ये हैं आपके अच्छे दिन?

समुद्र में स्टिंग रे और जेलीफिश का खतरा

समुद्र में स्टिंग रे और जेलीफिश का खतरा
संवाददाता
मुंबई/पाचवे दिन गणपतीं बाप्पा के विसर्जन के दौरान ही दादर, गिरगाव चौपाटी पर जेलीफीश का आक्रमण हुयी है। कुलाबा के बधवार पार्क और दादर के समुद्र के किनारे पर हजारो ब्ल्यू जेलीफिश पाये गये है। इसके साथ गिरगाव चौपाटी पर भी स्टिंग रे पाये गये है। इसके लिए गणपतीं का विसर्जन करते वक्त गणेशभक्तों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। समुद्र में स्टिंग रे और जेलीफिश का खतरा है। पानी हरे रंग का दिखाई तो समुद्र में ना उतरे, लाइफ गार्ड की सहायता ले और बाप्पा का विसर्जन करे । कुलाबा में भी जेलीफिश है। दादर के समुद्र का पानी काफी हरा हुआ है। साथ उसपर तेल की लहर भी बड़े पैमाने पर है। कीर्ती महाविद्यालय से सोमवंशी हॉल तक जेलीफिश पाये गये है। यह जेलीफिश निले रंग के है । सिर्फ दादर चौपाटी ही नहीं बल्कि कुलाबा के समुद्र में भी जेलीफिश दिखाई पड़ा है, यह स्थानिय नागरिको ने कहा है। इस समय दादर चौपाटी पर मनपा के 30 लाइफ गार्ड तैनात है। 120 निजी लाइफ गार्ड तैनात किये गये है। इसके साथ 25 - 30 डॉक्टर और चार एम्बुलेंस तैनात की गई है। छोटे जेलीफिश जहरीले नहीं होते है। बड़े जेलीफिश जहरीले होते है। जेलीफिश काटने के बाद त्वरित डॉक्टर के पास जाकर इलाज करे।

Thursday, 8 September 2016

मुंबई महापालिका स्कुलो में हुवा भगवाकरण

मुंबई महापालिका स्कुलो में हुवा भगवाकरण सपा सड़क पर आंदोलना के साथ न्यायालयात में देगी चुनोती संवाददाता मुंबई / मुंबई महानगरपालिका के स्कुलो में सूर्यनमस्कार और योगासन बंधनकारक किए जाने के प्रस्ताव को भाजपा व शिवसेना ने मंजूर किया है. इसकी वजह से पालिका के सभी जात व धर्म के विधार्थीओ को सूर्यनमस्कार और योगासन करना अनिवार्य रहने वाला है . यह मामला शिक्षा का भगवाकरण किये जाने से समाजवादी पार्टी व सभी सेम विचारो वाली संघटन व पार्टी को शाथ में लेकर गणेशोत्सव व बकरा ईद के बाद अपना आंदोलन तेज करेगे यह बात तीव्र सपा के पालिका गटनेता रईस शेख ने पत्रकार परिषद में दिया. गौरतलब है कि पालिका की सभागृह में योगा और सूर्यनमस्कार अनिवार्य किये जाने वाले प्रस्ताव को मंजूर किया गया है. इस प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा अपने भगवेकरण की अजेंडा अन्य धर्म वालो पर लाद रहे है. इसलिए समाजवादी पार्टी व अन्य राजनीतिक पार्टियों ने पालिका आयुक्त को पत्र देकर योगा और सूर्यनमस्कार को अनिवार्य न किये जाने की मांग पत्र द्वारा किया गया था. सभागृह में प्रस्ताव मंजूर होने के पहले ही शिक्षा अधिकारी महेश पालकर ने इस आशय का परिपत्रक निकालकर स्कुलो में योगा और सूर्यनमस्कार अनिवार्य किया गया है. जिसके लिए इशा फ़ौंडेशन इस एनजीओ को पालिका स्कुलो में लाया जाने वाला है. इस मामले का सही मतलब भगवाकरण किया जाना है इसलिए आयुक्त को पत्र दिया था. लेकिनआयुक्त भाजपा के इशारे पर चलने से शिक्षा अधिकारी पर किसी भी नही की गयी फिर शेख ने कहा की पालिका आयुक्त को अनेक पार्टियों ने निवेदन देकर योगा और सूर्यनमस्कार को अनिवार्य न किया जाये यह मांग किया है . सभागृह में भले ही प्रस्ताव मंजूर किया गया लेकिन अंतिम निर्णय आयुक्त को लेना है. आयुक्त शिक्षा अधिकारी को शाथ देकर शिक्षण भाजपा के इशारे पर चल रहे है यह आरोप भी शेख ने लगाया है. पालिका द्वारा योगा और सूर्यनमस्कार ऐच्छिक न किये जानेपर इस मामले को लेकर गणेशोत्सव व बकरा ईद के बाद राज्यभर में आंदोलन किया जायेगा तथा इस निर्णय को उच्च न्यायालयात में चुनोती दिया जायेगा. उक्त अवसर पर शेख के साथ समाजवादी पार्टी के कादिर चौधरी, रमाशंकर तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्रा उपस्थित थे.

Tuesday, 6 September 2016

सर जे जे कला महाविद्यालय में प्राध्यापक और अधिव्याख्याता के पद बड़े पैमाने पर रिक्त

सर जे जे कला महाविद्यालय में प्राध्यापक और अधिव्याख्याता के पद बड़े पैमाने पर रिक्त
संवाददाता 

मुंबई /महाराष्ट्र में कला का जतन करने का पवित्र कार्य मुंबई के जिस सर जे जे कला महाविद्यालय में हो रहा हैं वहां पर कला निदेशक की नजरअंदाजी से कला की शिक्षा प्रभावित हो रही हैं।  सर जे जे कला महाविद्यालयात में प्राध्यापक और अधिव्याख्याता के कुल 44 में से 33 पद रिक्त होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाविद्यालय की प्रबंधक अलका चव्हाण ने दी हैं।  विख्यात अभिनेता नाना पाटेकर,अमोल पालेकर, अरुधंती रॉय से लेकर राज ठाकरे ये जिस जेजे के प्रांगण से सीखकर बाहर निकले उसी जेजे महाविद्यालय में प्राध्यापक और अधिव्याख्याता की कमी महसूस होना दुर्भाग्यजनक हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सर जे जे कला महाविद्यालय से कुल शिक्षकों के पद और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी।  सर जे जे कला महाविद्यालय की जन सूचना अधिकारी और प्रबंधक अलका चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राध्यापक के कुल 8 में से 7 और अधिव्याख्याता की 36 में से 26 पद रिक्त हैं। हंगामी अधिव्याख्याता के 6 और कॉन्ट्रैक्ट पर रखे हुए अधिव्याख्याता के 9 पद विकल्प के तौर पर कार्यरत हैं। सर जे जे कला महाविद्यालय में हंगामी शिक्षक( अधिव्याख्याता ) यह पद वर्ष 1993 से कार्यरत हैं। लेकिन वर्ष 1993 में न्यायालयीन फैसले के बाद हंगामी अधिव्याख्याता यह पद 1997 से  नियमित तौर पर कार्यरत हैं।  प्राध्यापक और अधिव्याख्याता के रिक्त पद पर नियुक्ती करने की जिम्मेदारी की जानकारी पूंछने पर  यह जिम्मेदारी कला निदेशक, कला संचालनालय की होने का दावा किया हैं।
अनिल गलगली ने कला निदेशक की इसतरह की नजरअंदाजी पर  आश्चर्य जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे हुए पत्र में कला निदेशक पर कारवाई करते हुए ताबडतोब रिक्त पद पर नियुक्ती करने की हिदायत दी जाए। कला को प्रोत्साहन देने के लिए महाराष्ट्र सरकार प्रयासरत हैं और कला निदेशक की नकारात्मकता से क्षति होने का दर्द हैं, ऐसा गलगली का कहना हैं।

गणेश नगर का राजा 2016

गणेश नगर का राजा
घाटकोपर पश्चिम में श्री गणेश नगर, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा ५२ वे वर्ष में विराजमान श्री गणेश जी की मूर्ति इस वर्ष  महाड़ में सावित्री पुल टूटने  घटी दुर्घटना से पीड़ित परिवार को होने वाली पीडा और प्रशासन की लापरवाही और सरकार की असफलता का संदेश नाटयमंचन कर दिया जा रहा है इस २० मिनट के शो को देखने के लिए  लम्बी लम्बी कतारे लग रही है इसके उत्सव प्रमुख पूर्व नगरसेवक मुकुंद थोरात है और संचालक विभाग प्रमुख राजेंद्र राऊत, गजानन भोसले, तानाजी चव्हाण व सहसंचालक राजेश जांभूलकर, व मंडल के अध्यक्ष काशीनाथ जांभूलकर, कार्यध्यक्ष अजय भोसले, सचिव प्रवीण कदम, जाहिरात प्रमुख अजित शेख, कोषाअध्यक्ष किसन चव्हाण, व चंदा प्रमुख दिलीप चव्हाण सहित अनेक पदाधिकारी गणेश उत्सव को सफल बनाने में रात-दिन अथक प्रयास कर रहे है। 
फोटो- मोहम्मद मुकीम शेख

प्रवीण छेडा के निवास स्थान में श्री.गणेश

मुंबई महानगर पालिका के विरोधी दल नेता प्रवीण छेडा के घाटकोपर स्थित निवास स्थान में विराजमान श्री.गणेश का दर्शन करते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की पुर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) व मुंबई काँग्रेस की महासचिव जेनेट़ डिसुजा,११९ ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष नासिर गौहर खान, श्रीमती छेडा व प्रवीण छेडा गणेश दर्शन करते हुए।