Monday, 15 September 2014

मोहम्मद मुकीम शेख - महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग) के सचिव नियुक्त्त




 मुंबई / अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री गुरुदास कामत के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष, (राज्य मंत्री ) जेनेट डिसूजा के सिफारिश पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष एम. एम. शेख ने मोहम्मद मुकीम शेख को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश सचिव नियुक्त्त किया मोहम्मद मुकीम शेख के नियुक्त्ती पर महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी इब्राहिम शेख "भाई जान" भिवंडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फजले खान, अंजुमन फाउंडेसन के अध्यक्ष, ज़ुबेर कुरेशी, कार्यवाह अध्यक्ष, आज़म शेख, जनहित विजय के संपादक एस.एस.अविन, हिँन्दुस्तान की आवाज के कार्यवाहक संपादक नासिर गौहर खान, जिला उत्तर-पूर्व मुंबई के महासचिव खलील खोत, समाजसेवी संगठन लोक अधिकार परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद चाँद शेख, प्रभाकर दुर्गुड़े, मुंबई प्रदेश युवा इंटक के उपाध्यक्ष इरफ़ान शेख सहित अनेक समाजिक व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी

Sunday, 14 September 2014

देश में अमन और सुकून बना रहे- एम. एम.शेख





मुंबई / छत्रपती शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक ), अध्यछ -एम.एम शेख, प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक ), ने  हज यात्रीओ को मुबारकबाद दी और हजयात्रियों को सम्बोधित करते हुवे कहा की अल्लाह के यहाँ हज के समय हम सभी लोगो के लिए दुवाए मांगे की देश में अमन और सुकून बना रहे खासकर कश्मीर में जो परेशानी आई है वह जल्द दूर  हो उकत अवसर पर अल्पसंख्यक मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,  मुंबई प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक ), अध्यछ निजामुद्दीन राईन, ने भी हज यात्रियों को सम्बोधित किया सभी को  हज के समय पड़ने वाली किताबे और जानमाज दिया गया उकत अवसर पर  महाराष्ट्र  हज कमिटी के मेम्बर सहित  मुस्लिम समाज के अनेक मौलाना और पदाधिकारी उपस्तिथ थे सभी मान्यवरों को महाराष्ट्र स्टेट हज कमिटी के सदस्य और  कार्यकर्म  के सह. आयोजक हाजी इब्राहिम शेख "भाई जान "  टोपी पहनाकर और पुष्पगुछ देकर ने स्वागत किया